BREAKING

Jaunpur News: नशामुक्त जौनपुर संकल्प को पूरा करने के लिए होगा अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। नशा मुक्त जौनपुर, खुशहाल जौनपुर  के संकल्प को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा शुक्रवार और शनिवार को चंदवक बाजार में राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक मैरेज हाल  में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बीते  तीन दिनों  रैली निकाल कर  लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक धर्म सम्राट योगीराज "श्री शक्तिपुत्र जी"  महाराज के निर्देशन में संगठन देशभर में धर्म, राष्ट्र एवं मानवता की सेवा के साथ समाज को नशामुक्त और मांसाहारमुक्त बनाने का अभियान चला रहा है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: औंधे मुंह रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, सिर से हुआ रक्तस्राव

इसी उद्देश्य से यह जनकल्याणकारी आयोजन किया जा रहा है। संगठन के मीडिया प्रभारी शिवाकांत मिश्र व क्षेत्रीय अध्यक्ष सीताराम ने बताया कि कार्यक्रम में सिद्धाश्रम धाम से संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा दीदी तथा केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी का आगमन होगा। शनिवार को समापन बेला में दोनों पदाधिकारी समाज को आध्यात्मिक दिशा, गुरु संदेश तथा धर्म और मानवता से जुड़े विचारों से अवगत कराएंगे। संगठन की ओर से सभी वर्गों, जाति एवं धर्म के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर नशामुक्त समाज निर्माण के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें