BREAKING

Jaunpur News: जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का सफल आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा जनपद के समस्त विद्यालयों में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का सफल आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, जौनपुर पहुंचे, जहां पर “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को जाना।

विद्यालय में निबंध लेखन, चित्रकला, नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ध्यान-साधना जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव की प्रेरणादायक प्रस्तुति दी।

प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अध्यापकों एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण तथा भारतीय गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने रुचिपूर्वक ऐतिहासिक जानकारियों को समझा और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति, संस्कृति और स्वाभिमान की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमीन विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें