BREAKING

Jaunpur News: जमीन विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली गांव में जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर हुए विवाद में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही संजय सिंह उनकी आराजी संख्या 605 में जबरन अवैध निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा हो गए। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां समझौता भी कराया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपितों ने दोबारा जमीन पर नींव खोदकर दीवार बनानी शुरू कर दी। सुबह विरोध करने पर संजय सिंह, शत्रुधन सिंह, परमिला सिंह और श्वेता सिंह ने हाथ-पैर और डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में चंद्रभान सिंह, उनकी पत्नी और बच्चों को चोटें आईं। पीड़ित की पत्नी का चश्मा टूट गया, जबकि गले से चेन गिर गई, जो बाद में नहीं मिली। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3) और 324(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें