Jaunpur News: पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीटा, प्राथमिकी दर्ज
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथिमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उक्त गांव निवासी गमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उनके पति रामपाल गौतम बाहर से आए और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि सिर पर डंडा लगने से वह घायल हो गईं। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने दोबारा लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में बरसठी पुलिस ने आरोपी रामपाल गौतम के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथिमिकी दर्ज कर लिया है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)