BREAKING

Jaunpur News: मेहनत और लगन से ही मिलती है सफलता: एलडी पाठक

मदरसा के मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया। समारोह के मुख्य अतिथि डा. एलडी पाठक ने कहा कि मेहनत और लगन से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर रहे। प्रधानाचार्य मौलाना दाऊद आलम ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मो. असलम ने किया। इस अवसर पर मदरसा के अध्यक्ष अंसार अहमद, प्रबंधक इनामुल्लाह अंसारी, पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना मुमताज, मदरसा निसवां की प्रधानाचार्य शमा अफरोज, मो. हाशिम, सरपंच मो. तौफीक, आरिफ एडवोकेट, मो. इस्लाम अंसारी, हाफिज कमालुद्दीन, मकसूद आलम, सभासद आसिफ सिद्दीकी, अतीक अहमद, अमीक अंसारी, हाफिज अशफाक, हाफिज खुर्शीद, हाफिज अशहद, मो. सकिब आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें