BREAKING

Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोईथा निवासी संजय यादव ने शनिवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना 9 मई की शाम करीब छह बजे की है। वह गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही सूबेदार यादव, सुनील कुमार तथा अमन यादव वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडे तथा चाकू से हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें