BREAKING

Kanpur News: श्री सत्यसन्देश एक संकल्प द्वारा मनभावन काव्य संध्या का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक मंच श्री सत्यसन्देश एक संकल्प संस्था के तत्वावधान में रविवार 3 मई 2026 को काव्य प्रवाह - काव्य विविधा के अंतर्गत मनभावन काव्य संध्या का आयोजन आनलाइन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाराबंकी उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार अमरेन्द्र वर्मा ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि साहित्यकारों में प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से जगनारायण मिश्र, पुणे महाराष्ट्र से डा शैलजा दुबे एवं नई दिल्ली से सुश्री ऊषा शर्मा आमंत्रित थी।काव्य संध्या का आयोजन,संयोजन तथा खूबसूरत संचालन संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कुसुम सिंह 'अविचल' ने किया। काव्य संध्या का मार्गदर्शन वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था सचिव धवल प्रताप सिंह ने किया।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने खूबसूरत गज़ल,गीत,मुक्तक एवं छंद से पटल पर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में डॉ कुसुम सिंह अविचल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संदिग्ध हालात में युवक लापता, परिजन परेशान

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें