BREAKING

Jaunpur News: संदिग्ध हालात में युवक लापता, परिजन परेशान

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव से 25 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के कई दिनों तक घर न लौटने से परिवार में चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रोहित कुमार यादव (25) बीते 3 मई को दोपहर करीब एक बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में युवक के चचेरे भाई अजय कुमार यादव ने 4 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस ने अब तक गुमशुदगी दर्ज नहीं की है। लापता युवक का कद लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला तथा हल्की दाढ़ी बताई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव का कहना है कि युवक अपने मन से कहीं चला गया है। उन्होंने बड़ेरी चौकी पर संपर्क करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खाटू श्याम की निकली शोभायात्रा, माहौल हुआ भक्तिमय

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें