Jaunpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरोखनपुर मुहल्ले में शनिवार दोपहर लहभग डेढ़ बजे ग्यारह हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय नन्हे उर्फ सुधीर चौहान पुत्र त्रिभुवन चौहान की मौके पर ही दर्दनाकमौत हो गयी। बताते हैं कि मृतक की समोसा व नाश्ते की दुकान है, जिसके ऊपर से ग्यारह हजार की हाई वोल्टेज लाइन गुजरी थी अचानक तार टूटकर नीचे गिर गया। तार को प्लास की मदद से हटाने के प्रयास में सुधीर चौहान विद्युत करेन्ट की चपेट में आ गया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)