BREAKING

Jaunpur News: डीएम ने निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश 

नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के धौरहरा वार्ड में बन रहे कान्हा गौशाला का शनिवार को अपरान्ह जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला के निर्माण व उसमें प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा उतना जल्दी यहां अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, अवर अभियन्ता ओम प्रकाश, अवर अभियन्ता सिविल प्रशान्त राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बारात में विवाद के बाद रास्ते में घेरकर पिटाई का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें