Jaunpur News: बारात में विवाद के बाद रास्ते में घेरकर पिटाई का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के निंदूरपुर गांव निवासी राजेश यादव पर बारात में हुए विवाद की रंजिश में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।प्रार्थी के अनुसार, 28 अप्रैल को उसके गांव से मछलीशहर थाना क्षेत्र के डगरियाव गांव में बारात गई थी। वहां डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों के बीच विवाद हो गया था, जिसे उनके द्वारा बीच-बचाव कर शांत करा दिया था। आरोप है कि इसी बात की रंजिश रखते हुए उसी रात करीब 1:30 बजे जब वह बारात से लौट रहा था, तभी खेताब चड़ई नहर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे रामसूरत यादव, सुड्डू, अखिलेश तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 106 मामलों में 10 निस्तारित
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और इलाज के लिए चला गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]() |
| विज्ञापन |

