Jaunpur News: सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने ब्यूटी पार्लर कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित
नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
नया सवेरा नेटवर्क
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ ज्योति दास ने कहा कि नारी को आत्म निर्भर बनाना एक पुनीत कार्य हैं। यदि नारी के स्वयं के हाथ में हुनर हो तो वह अपने परिवार का भरण पोषण भली भांति कर सकती है। विशिष्ट अतिथि वंदना सरकार ने सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नारी स्वावलंबन के लिए किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं सखी वेलफेयर टीम ने प्रशिक्षण ले रही युवतियों एवं महिलाओं में प्रोजेक्ट रिपोर्ट के माध्यम से बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान शिखा साहू, द्वितीय स्थान नेहा शर्मा तथा तृतीय स्थान श्रेयसी गुप्ता ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल ने किया तथा उपस्थित सभी के प्रति आभार महासचिव अर्चना सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी,शीला राय, अंजु जायसवाल, दिव्या साहू, रूपम शुक्ला, दीपा साहू, शकुंतला मौर्य, सरिता निगम, संचिता बैंकर,तसनीम जैदी, सुजाता जायसवाल, सरिता निगम, कामना राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का मुंबई में भव्य स्वागत





