BREAKING

Mumbai News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का मुंबई में भव्य स्वागत

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के मुंबई आगमन पर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में उत्साह, सम्मान और गर्मजोशी का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। स्वागत के दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर उत्तर भारतीय भाजपा नेता आर यू सिंह, आरडी यादव, पत्रकार अविनाश पांडेय, राजेश यादव, आरके मिश्रा, अरुण सिंह, नीरज वाजपेयी, मनोज सिंह, पद्माकर सिंह सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनविश्वास को नई मजबूती मिली है। उनकी कार्यशैली एवं प्रशासनिक क्षमता के कारण देशभर में उनकी अलग पहचान बनी है। इस अवसर पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के समय “भारत माता की जय” और “मनोज सिन्हा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सैयद हसनैन कमर "दीपू" चुने गए लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निर्विरोध अध्यक्ष

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें