Bareilly News: बरेली में इलेक्ट्रिक कार/स्कूटी अपनाने वालों को संख्या में बढ़त, जन प्रतिनिधि ई रिक्शा पर हुए सवार
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की खरीद नहीं करने एवं डीजल पेट्रोल की बचत वाली अपील के बाद बरेली जिले में भी जनप्रतिनिधि एवं आम जन का रुझान इलेक्ट्रिक कार/स्कूटीकी दिशा में बढ़ गया है। बरेली के जन प्रतिनिधि ई रिक्शा पर हुए सवार होकर कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने वालों को संख्या में बढ़त अब हर चौराहे पर नजर आने लगी है। हुंडई कार के अल्पित अग्रवाल ने बताया कि शोरूम पर आजकल इलेक्ट्रिक कार की पूछताछ बढ़ी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद बरेली में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, मेयर डॉ उमेश गौतम्बने भी इलेक्ट्रिक कार अपनाई और अब उसी से अपने घर से कार्यालय एवं गंतव्य को जा रहे हैं। यही नहीं शनिवार को वन मंत्री ई रिक्शा से स्टाफ सहित शनि मंदिर के कार्यक्रम में गए थे।
कैबिनेट मंत्री ने भी आंवला में ई रिक्शा में सफर किया। बरेली के बीजेपी नेता अनिल एडवोकेट ने भी इलेक्ट्रिक वाहन तो अपनाया साथ ही कार पूल को बढ़ावा देने की दिशा में लोगों को जागरूक किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी इलेक्ट्रिक वाहन अपनाया बल्कि अपने स्टाफ एवं बीजेपी नेताओं को भी ऐक ही कार से लेकर कार्यक्रमों में भी जा रहे हैं । बरेली के बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार के साथ जी वह भी उनके साथ ई रिक्शा से डोहरा रोड स्थित अमृत तारा रिजॉर्ट में बरेली जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की कार्यशाला में मुख्य अतिथि स्वरूप सम्मिलित होने के लिए ई रिक्शा से यात्रा कर पहुंचे थे। उन्होंने ई रिक्शा से ही सवारी करके बीजेपी के कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। बरेली के महापौर डॉ उमेश गौतम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अपील को अपनी प्रेरणा बताया। साथ ही उसके बाद नगर निगम में भी डीजल- पेट्रोल खर्च कम करने की शुरुआत भी कराई।
नगर निगम के महापौर डॉ. उमेश गौतम इलेक्ट्रिक कार से नगर निगम कार्यालय पहुंचे। महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें लगातार शहर के अलग- अलग इलाकों में जाकर लोगों की समस्याएं सुननी पड़ती हैं। ऐसे में यदि इलेक्ट्रिक वाहन अपनाए जाएं तो पेट्रोल- डीजल की खपत कम की जा सकती है। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने केवल खुद इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने तक पहल सीमित नहीं रखी बल्कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराने की शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वामा सारथी एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के सहयोग से स्केचिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
नगर निगम ने अब ईंधन खर्च कम करने के लिए कई स्तर पर बदलाव शुरू कर दिए हैं। एस्कॉर्ट वाहनों को भी इलेक्ट्रिक किया है जबकि जनरेटर उपयोग भी सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं। टाटा ग्रुप की ए के सी हुंडई कार शोरूम के अल्पित अग्रवाल ने बताया कि शोरूम पर आजकल इलेक्ट्रिक कार की पूछताछ बढ़ी हैं। डीजल वर्जन क्रेटा कार को इलेक्ट्रिक कार में बदलने वाली बुकिंग कुछ बढ़ी है। फिलहाल अन्य एजेंसियों पर छोटी इलेक्ट्रिक कार की मांग में बढ़त देखी जा रही है। भविष्य में टाटा के इलेक्ट्रिक ट्रक भी आने वाले हैं। सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजीव सिंघल ने बताया कि चेंबर के मेंबर्स ने भी प्रधानमंत्री की अपील को सराहते हुए पेट्रोल डीजल बचाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। चेंबर के कुछ सदस्य ने तो इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग प्रारंभ करना शुरू कर दिया है। मैने भी अब छोटी दूरी के लिए ई रिक्शा का प्रयोग शुरू कर दिया है। चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला इकाई की चेयरपर्सन अमिता अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने तो डीजल संकट को बहुत पहले संज्ञान में लेकर अपनी फन सिटी वाले प्रोजेक्ट के लिए सोलर पैनल लगवा लिए थे ताकि डीजल का कम प्रयोग हो।



