BREAKING

Jaunpur News: वामा सारथी एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के सहयोग से स्केचिंग प्रतियोगिता सम्पन्न


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पुलिस लाइन परिसर जौनपुर में वामा सारथी के तत्वावधान में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के लिए स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायी स्केच प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनमें कला एवं सृजनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह, उमंग एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन व  दीनदयाल दीक्षित, प्रतिसार निरीक्षक द्वारा उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, वामा सारथी की सदस्यगण, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: मुख्यमंत्री के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, कहा- सरकार ने दिया सम्मान


Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें