Jaunpur News: नरी प्रधान चंचल सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खंड के नरी गांव के प्रधान चंचल सिंह को तेजीबाजार पुलिस ने बुधवार को हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रदेश प्रधान संघ के आह्वान पर ग्राम प्रधान अपने कुछ प्रधानों के साथ लखनऊ जाने का कार्यक्रम था। चचंल ने बताया कि प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के तहत मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने का तय कार्यक्रम था। प्रधान ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड राज्यों में भी प्रधान का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। संघ भी प्रदेश में समय पर चुनाव न करा पाने पर कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर आज हम संगठन के लोग लखनऊ मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम था परन्तु सुबह उठते ही प्रशासन के आदेश पर पुलिस टीम ने हमें हाउस अरेस्ट कर लिया। इस संबंध में तेजीबाजार थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल ने बताया कि हां निगरानी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है।
यह भी पढ़ें | Prayagraj News: एएस कान्वेंट स्कूल बजहा के ओलंपियाड राष्ट्रीय विजेताओं को अपर नगर मजिस्ट्रेट नेकिया सम्मानित
| Advt |

