BREAKING

Prayagraj News: एएस कान्वेंट स्कूल बजहा के ओलंपियाड राष्ट्रीय विजेताओं को अपर नगर मजिस्ट्रेट नेकिया सम्मानित

अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा 

प्रयागराज। ए.एस.कन्वेंट स्कूल बजहा के 12 बच्चों ने बूम ओलंपियाड द्वारा आयोजित परीक्षा में  राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय परिसर में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में  मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि हीरालाल सैनी संप्रति:एसीएम (तृतीय),प्रयागराज द्वारा वितरित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में आलिया, तनवीर,अनम व सबेही  अंसारी सहित कुल 12 बच्चों को वितरित किया गया।

छात्रों को सम्मानित करने के उपरांत मुख्य अतिथि हीरालाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि ,ओलंपियाड केवल एक परीक्षा नहीं है,बल्कि यह विद्यार्थियों की प्रतिभा,तार्किक क्षमता,अनुशासन  एवं निरंतर परिश्रम का परिचायक है। बच्चों की सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन संस्कार एवं सहयोग की सराहना की गई। एएस कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक मोहम्मद आरिफ द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान  एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद अली औसाफ एडवोकेट हाई कोर्ट, राम भजन त्रिपाठी,आलिया गजाला प्रधानाचार्य आस्था,छात्र व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चकमार्ग की पैमाइश में बाधा, दो नामज़द

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें