BREAKING

Jaunpur News: चकमार्ग की पैमाइश में बाधा, दो नामज़द

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनापुर गांव में चकमार्ग की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम को सरकारी कार्य करने से रोकने और अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्रीय लेखपाल सोहराब अहमद अंसारी की तहरीर के अनुसार आईजीआरएस प्रकरण के तहत चकमार्ग संख्या 368 की पैमाइश राजस्व निरीक्षक शेषमणि त्रिपाठी व राजस्व टीम की मौजूदगी में कराई जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अजय कुमार व विजय कुमार पुत्र सुरेश मौके पर पहुंच गए और पैमाइश कार्य का विरोध करने लगे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज की तथा पैमाइश न करने का दबाव बनाया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित बीएनएस की धारा 221, 352, 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बारात में युवक से मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें