Jaunpur News: शांति भंग की आशंका में 17 लोगों का चालान
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पांच गांवों में जमीन विवाद, आपसी मारपीट तथा पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवादों में पुलिस ने दो महिला समेत पंद्रह लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान किया। पुलिस ने चकदोस्त दियांवा गांव निवासी भगवान दास चौहान व राजन चौहान, दबिलहा गांव निवासी दिनेश कुमार पटेल, कमलेश पटेल, अनिल पटेल व कनक पटेल, तलाशपुर गांव निवासी दिलीप कुमार पटेल, रामआसरे पटेल व कन्हैया लाल पटेल, भोपतपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पटेल व मोहन पटेल, सरसरा गांव निवासी सुरेश कुमार गौतम व रवि कुमार गौतम तथा बरसठी गांव निवासी जटाशंकर तिवारी, अंजली तिवारी, सीमा तिवारी व सुशील तिवारी को धारा 170 बीएनएस के तहत न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, अनिल यादव, अंबरीश कुमार सिंह, पारसनाथ यादव, कॉस्टेबल ओमप्रकाश यादव, दीपक कन्नौजिया, महिला कॉस्टेबल सबिदा खातून शामिल रही।


