Jaunpur News: बाइक बनवाने गए युवक को दौड़ाकर जान से मारने की धमकी
नौ नामजद समेत ग्यारह पर केस
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिद्वारी गांव में बाइक बनवाने गए युवक को कुछ लोगों ने दौड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी आकाश पटेल की तहरीर के अनुसार उनका भाई विट्ठल पटेल सोमवार को हरिद्वारी नदी पुल के नीचे एक मिस्त्री की दुकान पर अपनी बाइक बनवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दिनेश, सूरज, नीरज, अनिल, कनक, अतुल, रिंकू व आनंद उर्फ डब्बू समेत दो अन्य लोग चार मोटरसाइकिलों से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विट्ठल को मारने के लिए दौड़ा लिया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद छोटू मिस्त्री ने विट्ठल को दुकान के अंदर कर शटर गिरा दिया, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शांति भंग की आशंका में 17 लोगों का चालान
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)