BREAKING

Jaunpur News: ईद उल अज़हा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। आगामी ईद उल अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निरीक्षक अपराध इरफान अली ने की। बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में त्योहार के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए। नगर पंचायत की ओर से ईद के दौरान विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। सूअरों को सड़क पर 3 दिन तक न आने की मांग किया।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: जाइंटस ने क्रिकेट मैच में चैम्बर ऑफ कॉमर्स को 8 विकेट से हराया

बैठक में यह भी अपील की गई कि कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष अथवा अन्य सामग्री को सड़क पर न छोड़ा जाए तथा तीन दिनों तक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षक अपराध इरफान अली ने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर मौलाना जमीरउद्दीन, गयासुद्दीन अंसारी, राशिद अली हाशमी, जलालुद्दीन अंसारी, बोडर राइन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें