BREAKING

Bareilly News: जाइंटस ने क्रिकेट मैच में चैम्बर ऑफ कॉमर्स को 8 विकेट से हराया


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। जाइंटस क्लब इलेवन ने क्रिकेट मैच में यू पी चैम्बर ऑफ कॉमर्स को 8 विकेट से हरा दिया। चैम्बर इलेवन अपने कई खिलाड़ियों के घायल होने पर 1 विकेट के नुकसान पर 16 ओवर में 149 रन ही बना सका। जाइंटस क्लब इलेवन के कप्तान आदित्य मूर्ति ने 84 रन नाबाद पारी खेली। उनकी टीम ने 13.5 ओवर में 152 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाए।  एस. आर. एम. एस. इंजीनियरिंग काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को चैम्बर इलेवन जाइंटस इलेवन के मध्य हुए एक मैत्रीपूर्ण दिन रात्रि क्रिकेट मैच में जाइंटस इलेवन ने 8 विकेट से जीत हासिल की। जाइंटस इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिग करने का फैसला लिया।  चैम्बर की ओर से  प्रियांक खण्डेलवाल व सीए अखिल रस्तोगी पारी की शुरूआत धमाकेदार तरीके से की। प्रियांक खण्डेलवाल ने धुआंधार बल्लेवाजी करते हुए 2 छक्के व 3 चौकों की सहायता से मात्र 23 गेदों में 37 रन की पारी खेली। सीए अखिल रस्तोगी ने भी मात्र 21 गेदों में 4 चौकों  की सहायता से 22 रन जोडे। दोनो बल्लेवाज चोटिल होकर पवेलियन मे वापस हुए। अंकुर सक्सेना ने 3 चौकों की सहायता से 23 रन की पारी खेली। अंत मे वह भी चोटिल होकर पवेलियन मे वापस हुए। कप्तान मुनीश मित्तल मात्र 6 रन ही बना सके। सीए क्षितिज टंडन ने 3 चौकों की सहायता से मात्र 11 गेंदों में 18 रन तेजी से जोडे परन्तु वह भी चोटिल होकर पवेलियन मे वापस हुए। शरद अग्रवाल व अल्पित अग्रवाल 6 रन व 1 रन पर नाबाद रहे। इस तरह चैम्बर इलेवन 1 विकेट के नुकसान पर 16 ओवर में 149 रन बनाए। जाइन्ट इलेवन की ओर से कप्तान आदित्य मूर्ति ने 3 ओवर में 31 रन दिये। अनूप ने 3 ओवर में 28 रन दिये व पुनीत सक्सेना व मुदित अग्रवाल ने भी तीन तीन ओवर किये किन्तु एकमात्र विकेट देवांश ने दो ओवर में  9 रन देकर लिया। 

जाइंटस इलेवन की ओर से पारी की शुरूआत कप्तान आदित्य मूर्ति ने तेजी से की। उन्होने 84 रन नाबाद पारी खेली उन्होने मात्र 40 गेंदों मे 3 छक्के व 13 चौकों की सहायता से 84 रन की बडी पारी खेलते हुए जाइन्ट इलेवन की जीत में अहम भूमिका निभाई।  अनूप ने भी 4 चौकों की सहायता से 20 रन तेजी से जोडे किन्तु वह सीए क्षितिज टंडन की गेंद पर अंकुर सक्सेना द्वारा कैच आउट हुए।  विकास भी प्रियांक खंडेलवाल द्वारा बिना कोई रन बनाये  रन आउट हुए। देवांश 34 रन की पारी खेलते हुए अंत तक नाबाद रहे। उन्होने एक छक्के और पांच चौकों की सहायता से तेजी से रन बनाये। इस प्रकार जाइन्ट इलेवन ने मात्र 13.5 ओवर में 152 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना कर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाइक बनवाने की बात को लेकर  मनबढो़ ने पांच को पीट कर किया घायल 

मैन ऑफ द मैच जाइंटस इलेवन कप्तान आदित्य मूर्ति रहे। बेस्ट बैटसमैन  का खिताब भी उन्ही को दिया गया। बैस्ट बाॅलर का खिताब सीए क्षितिज टंडन के नाम रहा। चैम्बर अध्यक्ष राजीव शिंघल ने सभी खिलाडियों को मैच खेल भावना से खेलने की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनो से आपसी सौहार्द में वृद्धि होती है। एैसे आयोजन होते रहना चाहिए। नवनिर्वाचित चैम्बर सचिव शरद अग्रवाल ने भी सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।

अंत में सभी खिलाडियों व आगन्तुकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए  आदित्य मूर्ति का धन्यवाद किया। इस मैच कार्यक्रम में राज गोयल, के वी अग्रवाल, डाॅ विनोद पागरानी, सुधीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव बुवना, मोहित गोयल, सारंग गुप्ता,  संजय अग्रवाल, आलोक गुप्ता, शशांक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अरूण बाधवानी, मोहित ऐरन, सीए अरूण अग्रवाल व सागर अग्रवाल आदि ने सपरिवार भाग लिया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें