BREAKING

Jaunpur News: बाइक बनवाने की बात को लेकर मनबढो़ ने पांच को पीट कर किया घायल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मांग कर ले गए मोटरसाइकिल के क्षतिग्रस्त करने के बाद बनवाने की बात कहने पर गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने एक घर पर हमला कर मां बेटी समेत पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया मां बेटी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि तीन लोगों को मामूली चोटे आई।

बताया जाता है कि आरोप है उक्त देवकली गांव निवासी प्रेम देवी उम्र लगभग 60 वर्ष शिव देवी गुरु गोरखनाथ 24 वर्ष सुरेंद्र कुमार लगभग 65 वर्ष शुभम उम्र लगभग 30 वर्ष उजाला उम्र लगभग 22 वर्ष इन सभी का आरोप है कि 2 दिन पहले इसे पड़ोसी किसी कार्य वर्ष बाइक मांग कर ले गए थे। जब मांगने पर बाइक वापस दिए तो बाइक के मडगार्ड और इंजन को क्षति पहुंची थी इसी को बनाने के लिए जब लोगों ने कहा तो पड़ोसी मनबढ युवकों ने घर पर हमला कर सभी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में मां बेटी को गंभीर चोटे आई। मां बेटी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि तीन लोगों को मामूली चोटे आए जिनका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित कर रहा एबीवीपी का अभ्यास वर्ग 

हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारने के साथ ही शीशे की बोतल तोड़कर युवती के सिर पर हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। परिजनों का कहना है कि  पुलिस द्वारा समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें