BREAKING

Jaunpur News: युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित कर रहा एबीवीपी का अभ्यास वर्ग

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अभाविप द्वारा जनपद के डायट सभागार में सदर तहसील कार्यक्रम संयोजक के रूप में नमन और एकांश ने अहम भूमिका निभाई। अभ्यास वर्ग उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत प्रवासी के रूप में प्रांत अध्यक्ष प्रो. महेंद्र त्रिपाठी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही प्रांत संयोजक शानू सिंह जी, विभाग प्रमुख डॉ. मनोज पाण्डेय, तहसील प्रमुख बलवंत सिंह जी, नगर प्रमुख प्रोफेसर हरिओम त्रिपाठी जी, जिला संयोजक शिवम एवं तहसील संयोजक हर्षवर्धन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अभ्यास वर्ग में कुल छह सत्र आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, परिसर कार्य, छात्र नेतृत्व एवं सदस्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र त्रिपाठी जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित एवं छात्रहित के लिए कार्य करने वाला एक सशक्त विचार है। उन्होंने युवाओं से समाज और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक नेतृत्व देने का आह्वान किया।

विभाग प्रमुख डॉ. मनोज पांडे जी ने परिषद के विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रांत संयोजक शानू सिंह  ने प्रभावी छात्र नेतृत्व, वक्तृत्व कला एवं छात्र समस्याओं को मजबूती से उठाने के विषय में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। नगर प्रमुख प्रोफेसर हरिओम त्रिपाठी जी ने संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

समापन सत्र में कहा गया कि अभ्यास वर्ग युवाओं में अनुशासन, संगठनात्मक क्षमता, वैचारिक स्पष्टता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में  सचिन,हर्षिता, हर्ष, प्रिंस, प्रखर, वीर,साधना,श्वेत, सांची,गौरव,युगांग,अनुज,लक्की,आजाद,शुभम,विजय निषाद सहित सैकड़ों तहसील के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार की मौत 

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें