Jaunpur News: अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार की मौत
15मई को मुस्तफाबाद बाजार में हुआ था घायल, ट्रामा सेंटर वाराणसी में हुईं मौत
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। घर सुजानगंज रसोई गैस लेने बाइक से जा रहा युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया।बाइक के पीछे बैठे गम्भीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया जहा शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंवारा थाना क्षेत्र के मडवाडोदक (नरगहना) निवासी आशिक उर्फ साजन (19) पुत्र कमालुद्दीन गांव के ही विवेक पुत्र ओम प्रकाश जायसवाल के साथ 15 मई को भोर में बाइक से रसोई गैस सिलेंडर लेने सुजानगंज जा रहे थे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: समरस फाउंडेशन ने किया गौरव उमेश तिवारी का सम्मान
दोनों सुजानगंज मछलीशहर मार्ग पर मुस्तफाबाद बाजार के निकट पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर पर मार दी। टक्कर में आशिक उर्फ साजन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जौनपुर स्थित शेखर क्रांति हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से राहत नहीं मिलने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर गए। ट्रामा सेंटर में शनिवार की रात ईलाज के दौरान उक्त की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया मृतक की माता आसिया की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

