Jaunpur News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन
यूपी में हर तरफ जंगलराज, यहां बहन बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं: डा. प्रमोद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। महोबा जनपद की दलित बेटी का प्रयागराज में अपहरण के बाद सोलह दिनों तक हुए सामूहिक दुष्कर्म और प्रताड़ना के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है, महिलाओं, बहन बेटियों और छात्राओं की आबरु सुरक्षित नहीं है, सरकार डबल इंजन का स्वांग रचती रहती है किंतु हौसला बुलंद अपराधियों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि महोबा की दलित बेटी जो नीट की परिक्षा की तैयारी कर रही थी, जिसने पढ लिख कर देश सेवा का संकल्प लिया था ऐसे होनहार बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मशार कर दिया है।
डा. प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने की नीति के कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से पंगु हो गयी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी दावों की हवा निकल चुकी है। डा. प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार से मांग किया कि दलित बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी अपराधियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि प्रदेश सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर काम कर रही है, अपराधियों पर अंकुश लगाने और पिडिता को न्याय दिलाने की जगह दुष्कर्म की शिकार दलित बेटी के आंसुओं को पोंछने और सहारा देने वाले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी को फर्जी मुकदमे में फंसाकर अपराधियों का हौसला बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ईद उल अज़हा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
आरिफ खान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के ज़ुल्म और अत्याचार के सामने कभी नहीं झुकेगी, कांग्रेस पार्टी पीड़ित दलित बेटी को न्याय मिलने तक संघर्ष और आंदोलन करती रहेगी। धरना प्रदर्शन के अंत में कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन का संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, लाल प्रकाश पाल,देवराज पांडेय, अरुण शुक्ला, सभासद शहनवाज मंजूर, रमेश चंद्र पाल, अनिल सोनकर,राजीव निषाद, राजकुमारी मिश्रा,प्रवेश निषाद, इरशाद खान राजू, राजकुमार गुप्ता, तौफीक अहमद, मकसूद खान, इकबाल हुसैन, सरिता यादव, मुहम्मद ताहिर, अजय सोनकर एडवोकेट,इस्तखारूल प्रधान, संतोष निषाद, रईस अहमद, अरविंद यादव, विजय बहादुर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
| Advt |


