Mumbai News: पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने किया साहित्यकार मुरलीधर पांडेय का सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। देश के प्रख्यात एवं मूर्धन्य हिंदी के गद्य व पद्य विधा के रचनाकार, 'संयोग साहित्य' के संपादक, जानेमाने साहित्यकार पंडित मुरलीधर पांडेय का स्वागत भाईंदर (पूर्व) निवासी पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित ने अपने 'कलाकार-निवास' के प्रांगण में किया। ब्रह्मदेव ने 'पद्मश्री ब्रह्मदेव राम पंडित भोरमबाग से भाईंदर' पुस्तक भेंट की। गौरतलब है कि, इस अवसर पर भाईंदर के वरिष्ठ-पत्रकार सुभाष पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित के जीवनी पर प्रकाशित भव्य पुस्तक का प्रकाशन बिहार जिला पटना, बिहार कला संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी सिंह ने किया है। पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित की पूरी जीवनी, सम्मान, पुरस्कार, परिवार आदि विविध पहलुओं पर सचित्र रेखांकन किया गया है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: कविता झा एवं रीना धीमान स्वर्ण की पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
| Advt |
