Mumbai News: कविता झा एवं रीना धीमान स्वर्ण की पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था मेघदूत के तत्वावधान में रविवार 3 मई 2026 को हेक्स ब्लाक सभागृह सेक्टर 10 खारघर नवी मुंबई में पुस्तक विमोचन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद् डॉ दयानंद तिवारी ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार पवन तिवारी,डॉ अलका पाण्डेय,डॉ कनकलता तिवारी एवं कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदना से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पल्लवी रानी के संचालन एवं अतिथि परिचय से हुआ। उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से श्रीमती कविता ए झा की पुस्तक 'अशोक वाटिका ' एवं रीना धीमान स्वर्ण की पुस्तक ' किचन से कार्पोरेट तक' का विमोचन कर्तलध्वनि के साथ किया गया तथा पुस्तक समीक्षा सहित पुस्तक के लेखनी की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। लोकार्पण समारोह पश्चात निधी शुक्ल के संचालन में खूबसूरत कविगोष्ठी हुई जिसमें कविता झा, रीना धीमान,काजू निषाद, प्रकाश कुमार,प्रो दयानन्द तिवारी, साहित्यकार पवन तिवारी, डॉ सुजाता उदेसी, डॉ अलका पांडेय,पल्ल्वी रानी, मीनाक्षी शर्मा पंकज, जागृती सिन्हा,डॉ अंजू शर्मा, ताज मोहम्मद सिद्दीकी, रईशा ख़ुमार 'आरज़ू', निधि शुक्ला, आयुष कश्यप, डॉ पूर्णिमा,सीमा त्रिवेदी, विनय शर्मा दीप, दयाराम दर्द, अल्हड़ असरदार, हीरालाल यादव हीरा एवं स्वाती ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में आयोजन समिति ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बंगाल, असम में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनायीं खुशियां
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)