BREAKING

Bareilly News: मजदूर दिवस पर 'प्रयास रेवो' के प्रयास से 51 यूनिट हुआ रक्तदान

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर समाज सेवी संस्था "प्रयास रेवो" के लगाए गए रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ। यांत्रिक कारखाना पूर्वोत्तर रेलवे परिसर में संस्था के 28 वा रक्तदान शिविर' का श्रीमती वीना सिन्हा, मण्डलीय रेल प्रबंधक इज़्ज़तनगर, मुख्य-अतिथि ने फीता काटकर शिविर प्रारंभ कराया।  श्रीमती सुप्रिया ऐरन (पूर्व महापौर), अशोक कुमार (मुख्य कारखाना प्रबंधक इज़्ज़तनगर), प्रदीप कुमार (उपमुख्य यांत्रिक अभियंता -उत्पादन),  पवन वर्मा ( कार्य प्रबंधक), वी डी मीना (सहायक कारखाना प्रबंधक,इज़्ज़तनगर) एवं डॉ आशुतोष शंखधार,  पंकज उपाध्याय, इंद्र देव त्रिवेदी, इकबाल सिंह बाले, राजेन्द्र सागर, रविन्द्र टंडन, इंद्रा टंडन आदि उपस्थित रहे। 

शिविर में लक्ष्मी भट्ट, सुमिता करमाकर, सिम्मी शर्मा,श्रीमती कामना अग्रवाल एवं सर्वश्री अमित पंत, डॉcआशुतोष,पंकज उपाध्याय, रवींद्र टण्डन, सौरभ अग्रवाल, अमित करमाकर, लक्ष्य अग्रवाल, मुदित कुमार, आनन्द रतूड़ी, नरेश कार्की, रजत यादव, आनन्द सिंह चौहान, प्रफुल्ल सिंह, निखिल सोनी, आशुतोष पाण्डेय, शौर्य मजूमदार, अरविंद मंडल, पंकज कश्यप, जितेंद्र आर्या, दिव्यांश राजपूत, संजय अरोरा, रितेश्वर सिंह, सुदर्शन शर्मा, अनिल पुंडील, चन्द्र प्रकाश, कुलदीप अवस्थी, राजीव शर्मा, गिरीश यादव, हेमंत कुमार, पंकज जौहरी, अर्जुन सिंह, हामिद, सचिन, सौम्या मजुमदार, जितेंद्र गंगवार आदि ने रक्तदान किया।  दिनेश कटियार ने 121वीं बार रक्तदान किया।  

यह भी पढ़ें | Bareilly News: सम्मान पाकर श्रमिक महिलाओं के खिले चेहरे

कैम्प के आयोजन में  देवाशीष चक्रवर्ती, अमित करमाकर, प्रकाश मुखर्जी, सौरभ अग्रवाल, मदन शर्मा, सतीश बघेल, विनय चतुर्वेदी, भावेश कुमार, सैय्यद हामिद, रितेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, सुदर्शन शर्मा, अनिल पुनडील, बन्नी सिंह, नरंजन व पंकज भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  आई एम ए के डॉक्टर जे पी  सेठी का इस मेगा-कैम्प में सहयोग रहा। इस अवसर पर "मेदांता लैब" द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ कैल्सियम की निशुल्क जांच की गई। 

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें