BREAKING

Bareilly News: सम्मान पाकर श्रमिक महिलाओं के खिले चेहरे

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा विश्व श्रमिक दिवस पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह में 6  महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपने जीवन- यापन के लिए घर- घर में जाकर चौका- बर्तन, झाड़ू- पोछा लगाने और खाना बनाने का श्रम करती हैं। जब उनको हार- पटका और उपहार देकर सम्मानित किया गया तो उनके चेहरे पर चमक आ गई और चेहरे खिल उठे। क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुनील कुमार शर्मा, जितेंद्र सक्सेना और निर्भय  सक्सेना ने सभी सम्मान किया। प्रीति सक्सेना,मंजू लता,रश्मि सक्सेना ने महिलाओं को हार और पटके पहनाये। बाल श्रम उन्मूलन पर गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता सुरेश बाबू मिश्रा ने की।विशिष्ट आतिथ्य डॉ. सुरेश रस्तोगी, इन्द्र देव त्रिवेदी, मुकेश सक्सेना ने ग्रहण किया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के पढ़ने की उम्र में उनसे श्रम नहीं कराना चाहिए यह कानूनन अपराध है। श्रम विभाग द्वारा ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए जो प्रतिष्ठान बच्चों से काम लेते हैं। सभी का आभार सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया। पार्षद सुधा सक्सेना, मंजू, प्रीती, अनिल कुमार गुप्ता और महासचिव प्रदीप माधवार मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण 

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें