Jaunpur News: क्षेत्र मे हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब थाना पुलिस
ऐक भी चोरी का नहीं हुआ खुलासा
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के मोहरियांव ग्राम सभा में दिनांक 8 में 2026 को कुछ अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा मार कर लाखों के गहने तथा नगदी को चुरा ले गए। इस दौरान पीड़ित जिन्नतुन निशा निवासी मोहरीयांव ने आरोप लगाया की वह थाना सुजानगंज में कई दिनों से चक्कर लगा रही है परंतु थाना सुजानगंज द्वारा कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही जिसका परिणाम है कि चोरी हुए लगभग तीन दिन बीतने को है परंतु अभी तक थाना सुजानगंज पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है।बताते चलें 20/4/2026 को चेती गांव में बारात में सम्मिलित होने वाले लालबहादुर यादव जो बंशगोपालपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर का मोटर साइकिल किसी ने चुरा लिया गया। बार बार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।थाना अध्यक्ष सुजानगंज की कार्यप्रणाली से जनता में असंतोष है। थाना अध्यक्ष सुजानगंज से पूछे जाने पर बताया गया दोनों चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज है पर समाचार लिखे जाने तक मोहरियांव गांव के पीड़ित ने बताया हमारे घर पर हुई चोरी मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है और हमें एफ आई आर कापी भी अभी तक नहीं मिला है।सही क्या है वह तो थाना अध्यक्ष व पीड़ित ही बता सकते हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यालय के सामने कूड़े का ढेर, चर्चा के बाद हरकत में आया प्रशासन
| Advt |
| विज्ञापन |