BREAKING

Jaunpur News: नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

सृष्टि यादव ने प्राप्त किए सर्वाधिक 89 प्रतिशत अंक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के कनहाईपुर, मुरादगंज स्थित नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम वर्ष 2026 में अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।


विद्यालय की छात्रा सृष्टि यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सृष्टि की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में विशेष उत्साह देखा गया। वहीं कृतिका सिंह ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सुचेता रानी ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। श्वेता यादव ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि श्रद्धा तिवारी ने 84 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में हर्षित तिवारी एवं तान्या प्रजापति ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गौरी सिंह ने 78.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। यूसुफ मोहम्मद ने 77.4 प्रतिशत तथा संकेत पटेल ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में इशिका चौरसिया ने 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जाह्नवी एवं दिव्य प्रताप सिंह ने 76-76 प्रतिशत अंक हासिल किए। मोहित कुमार यादव ने 75.6 प्रतिशत तथा आदित्य सिंह ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता की सूची में अपना स्थान बनाया।


विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम गत वर्षों की तुलना में अधिक संतोषजनक एवं प्रेरणादायक रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि लगातार छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सी. डी. सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। विद्यालय संचालिका डॉ. चम्पकला सिंह ने भी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: DBS इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में गाड़े झंडे

प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
















Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें