Jaunpur News: DBS इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में गाड़े झंडे
भ्रामरी सिंह ने 97.60% अंकों के साथ किया टॉप
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद के कादीपुर रामदयालगंज स्थित डी.बी.एस. इण्टर कॉलेज ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। घोषित परिणामों में विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत (100%) रहा। इस परीक्षा में विद्यालय की मेधावी छात्रा भ्रामरी सिंह (पुत्री अनामिका सिंह) ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सुहानी कन्नौजिया 91.80% अंकों के साथ दूसरे और ईशा सिंह व श्रद्धा जायसवाल 89.60% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्रबंधक हर्ष सिंह एवं प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। अन्य प्रमुख सफल छात्र-छात्राओं में हिमांशु सिंह, शिवांशी सिंह, अंशिका सिंह और लवली विश्वकर्मा सहित अन्य कई नाम शामिल रहे, जिन्होंने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटील का हाल-चाल जानने पुणे पहुंचे कृपाशंकर सिंह
![]() |
| विज्ञापन |

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)