Pratapgarh News: हादसे को आमंत्रित कर रही संकरी सड़क: सिंह
सड़क चौड़ीकरण करने केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन
नया सवेरा नेटवर्क
प्रतापगढ़। जनपद के पट्टी स्थित लबेदा से लखनूडीह जाने वाली सड़क अति संकरी होने से यहां हमेशा किसी न किसी हादसे का खतरा बना रहता है. साथ ही दोनों तरफ से आने वाले बड़े वाहनों के निकलने में परेशानी होती है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को वाहन निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है. समस्या की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी गिरजा शंकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान को एक ज्ञापन दिया है. सिंह ने ज्ञापन में बताया है कि प्रतापगढ़ के सैफाबाद से दाउदपुर जाने वाली सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत बनी है. यह सड़क लबेदा से होकर जाती है. लाबेदा से लखनूडीह जाने वाली सड़क भाऊपुर से होकर गुजरती है. चूंकि यह सड़क बेहद संकरी है, जिसकी वजह से विपरीत दिशा से आने वाले दो बड़े वाहनों के एक साथ निकलने में काफी परेशानी होती है. इस मार्ग पर हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है. बारिश के मौसम में तो इस सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. क्योंकि वाहनों को क्रॉस करने के लिए कच्ची मिट्टी में उतारना पड़ता है. वाहनों के पहिए में लगी मिट्टी सड़क पर फैल जाती है, जिससे सड़क पर फिसलन हो जाती है और दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है. सिंह ने मांग की है कि यदि इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है और लोगों की जान असमय में जाने से बच सकती है. इसलिए प्रशासन को सड़क के चौड़ा करने के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए.
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस लाइन में “कलर्स ऑफ टुगेदरनेस – फैमिली आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता” का आयोजन
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
