BREAKING

Jaunpur News: पुलिस लाइन में “कलर्स ऑफ टुगेदरनेस – फैमिली आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता” का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पुलिस लाइन परिसर में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर द्वारा “कलर्स ऑफ टुगेदरनेस – फैमिली आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद जौनपुर के नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों एवं विषयों पर आधारित रही, जिसमें नर्सरी से कक्षा II के विद्यार्थियों के लिए “पृथ्वी बचाओ”, कक्षा III से V के लिए “मेरे पारिवारिक संस्कार”, कक्षा VI से VIII के लिए “विकसित भारत” तथा कक्षा IX से XII के लिए “साइबर सुरक्षा” विषय निर्धारित किए गए थे। बच्चों ने इन विषयों पर आकर्षक स्केच, पेंटिंग एवं क्राफ्ट प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मध्य रचनात्मक सहभागिता, सामाजिक जागरूकता, पारिवारिक मूल्यों एवं कला के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन एवं दीनदयाल दीक्षित, प्रतिसार निरीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सृजनात्मक प्रतिभा की सराहना की।


विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अरविंद सिंह, डायरेक्टर विख्यात सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर कार्तिकेय सिंह एवं विकास सिंह, संरक्षक रमेश सिंह एवं दिनेश सिंह तथा प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों, वामा सारथी की सदस्यगण, अभिभावकों एवं विद्यालय टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों एवं आयोजन समिति की मेहनत एवं समर्पण की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, वामा सारथी की सदस्यगण, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न यह आयोजन बच्चों के लिए एक प्रेरणादायी एवं यादगार अनुभव साबित हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शीतला चौकियां धाम में प्रथम दिन पुरुषोत्तम मास श्री राम कथा का आयोजन







Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें