Jaunpur News: 15 जून तक बच्चों की छुट्टी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 15 जून 2026 तक ग्रीष्म कालीन अवकाश निर्धारित है। वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी एवं गर्म लू के प्रकोप से आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले (03 से 06 वर्ष के) बच्चों के बचाव हेतु समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर (03 से 06 वर्ष के) बच्चों का 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त घोषित अवकाश की अवधि में सभी आंगनबाड़ी केन्द्र खुले रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित रहकर टी0एच0आर0 प्राप्ति/वितरण, वी०एच०एस०एन०डी० सत्र के दौरान लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण, गृहभ्रमण, नये लाभार्थियों का पंजीकरण व सत्यापन, समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन तथा पोषण ट्रैकर पर समस्त इंडिकेटरों की फीडिंग आदि विभागीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत् किया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।
यह भी पढ़ें | जौनपुर की बेटी अनन्या समर्थ को मिली नई पहचान, टीवी जगत में बढ़ाया जिले का मान
| Advt |
