BREAKING

जौनपुर की बेटी अनन्या समर्थ को मिली नई पहचान, टीवी जगत में बढ़ाया जिले का मान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र निवासी मृदुला श्रीवास्तव एवं सुदीप कुमार श्रीवास्तव की प्रतिभाशाली बेटी अनन्या समर्थ ने अभिनय की दुनिया में अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर एक खास मुकाम हासिल कर जौनपुर का नाम रोशन किया है। जौनपुर से मुंबई तक का उनका सफर आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

टीवी इंडस्ट्री में लगातार सफलता हासिल कर रहीं अनन्या समर्थ को अब देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल “आज तक” ने भी एक अलग पहचान और मंच प्रदान किया है। इसके साथ ही अनन्या को इंटरनेशनल आइकॉनिक बेस्ट नेगेटिव रोल ऑफ इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2025 के लिए नामित किया गया था, जिससे परिवार सहित पूरे जौनपुर में खुशी का माहौल है।


अनन्या समर्थ ने बिना किसी गॉडफादर के अपने दम पर मुंबई की मायानगरी में संघर्ष करते हुए अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। बचपन से अभिनेत्री बनने का सपना देखने वाली अनन्या ने कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जीवन में सबसे खतरनाक अहंकार है: डा मदन मोहन मिश्र मानस कोविद

अनन्या समर्थ “मिस जौनपुर” का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। साथ ही जौनपुर की नई प्रतिभाओं को संदेश देते हुए कहा कि बड़े सपने देखने से कभी डरना नहीं चाहिए। सच्ची मेहनत और मजबूत इरादे इंसान को एक न एक दिन सफलता जरूर दिलाते हैं। अनन्या की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरा जौनपुर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें