Jaunpur News: जीवन में सबसे खतरनाक अहंकार है: डा मदन मोहन मिश्र मानस कोविद
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे श्रीराम कथा के पांचवे दिन कथा प्रवचन के दौरान बताया कि काम को ब्रह्मचर्य जीता जा सकता हैं लोभ को दान से जीता जा सकता है क्रोध को शांति से जीता जा सकता है मुझको अहंकार नहीं है इसका अहंकार सबसे घातक है उक्त बातें शीतला चौकिया धाम जौनपुर में अधिकमास भर चलने वाले श्री राम कथा महोत्सव के पांचवे दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा मदन मोहन मिश्र ने कही।
मिश्र जी ने नारद मोह प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि व्यक्ति के पतन का मुख्य कारण अहंकार ही है इसलिए हमें किसी का अहंकार नहीं करना चाहिए बल्कि जो भी उपलब्धियां प्राप्त है उसमें परमात्मा की कृपा का दर्शन करना चाहिए । मनु सतरूपा प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि पति और पत्नी में सामंजस्य हो तो बेटे का बेटा ध्रुव भक्त बनकर और बेटी का बेटा कपिल भगवान् बनकर घर में ही आ जाते है, राजा मनु ने भगवान से संसार की वस्तु न मांगकर भगवान् को ही पुत्र रुप में मांगा। संचालन गुड्डू उपाध्याय ने किया शिवाश्रय गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आम तोड़ने से मना करने पर दलित युवक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)