Jaunpur News: आम तोड़ने से मना करने पर दलित युवक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर बिरुआ गांव निवासी संतोष कुमार गौतम ने गुरुवार को मड़ियाहूं कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह कोतवाली क्षेत्र के उच्चनीखुर्द गांव निवासी कन्हैया लाल यादव के यहां रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करता है। गुरुवार को गांव के ही दीनानाथ उर्फ सबलू यादव आम तोड़ रहे थे। संतोष द्वारा मना करने पर आरोपी आगबबूला हो गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में संतोष कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दलित उत्पीड़न एवं मारपीट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)