BREAKING

Jaunpur News: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, 21 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

2 घंटे की लंबी वार्ता के बाद माने परिजन, रामघाट पर किया गया दाह-संस्कार

नया सवेरा नेटवर्क

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव में युवक की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश रविवार को भी जारी रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बावजूद परिजन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 21 घंटे तक अंतिम संस्कार करने से इनकार करते रहे। आखिरकार प्रशासन के आश्वासन और लंबी वार्ता के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। बताया जाता है कि बडऊर गांव निवासी रामलखन के पुत्र आजाद की शुक्रवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन परिजनों ने देर रात तक अंतिम संस्कार नहीं किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। रविवार सुबह तक शव घर पर रखकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे और परिजनों से करीब एक घंटे तक वार्ता की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर कायम रहे।

इसके बाद दोपहर में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों की मांग थी कि मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाए।

इस दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुपम कुंवर सिंह भी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने में जुटे रहे। करीब दो घंटे की लंबी वार्ता के बाद दोपहर करीब 3 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

इसके बाद शाम करीब 6 बजे रामघाट पर मृतक के पिता ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना रहा, हालांकि प्रशासन की सक्रियता से स्थिति नियंत्रित रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें