BREAKING

Jaunpur News: इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में अफरातफरी

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आपको बता दें कि जलालपुर गांव निवासी राजेश नागर (45 वर्ष) किसी कार्य से शहर आए हुए थे। इसी दौरान पचहटिया क्षेत्र में उन्हें अचानक चक्कर आने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल पचहटिया स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद हार्ट से संबंधित समस्या बताते हुए उन्हें किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें | Article:  विकास बनाम मानसिक संतुलन: क्या हम आगे बढ़ते-बढ़ते खुद से दूर हो रहे हैं? 

परिजन उन्हें तुरंत अहियापुर स्थित एक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। परिजनों के अनुसार, हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टरों ने स्थिति में सुधार होने की बात कही, लेकिन मरीज की स्थिति लगातार बिगड़ती गई और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और स्टाफ में भी अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलने पर भण्डारी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें