BREAKING

Jaunpur News: निर्माणाधीन बाईपास से उड़ रही धूल

आक्रोशित ग्रामीणों ने सामग्री लेकर जा रही ट्रकों को रोका

राकेश शर्मा @ नया सवेरा 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा गांव में स्थित लुंबिनी—दुद्धी राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बादशाही के पास से निकल रहे बाईपास के अगल—बगल बने मकानों में रहने वाले लोगों ने गुरुवार को सामग्री लेकर जा रहे ट्रकों को रोक दिया। उन्होंने बताया कि ट्रकों के आने—जाने से उड़ रही धूल घरों में जमा हो रही है जिससे जीना दूभर हो गया है। आज लगभग 15 दिनों से कम्पनी द्वारा पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिसके चलते घर में और आस—पास उड़कर जा रही धूल के कारण रहना मुश्किल हो गया है। इस वजह से हम लोगों ने गाड़िया रुकवा दिए हैं। जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक हम गाड़ियों को जाने नहीं देंगे। सूचना पर पहुंचे हाइवे इं. यशवंत पटेल ने आश्वासन दिया कि हम अभी पानी का छिड़काव करा रहे हैं। उन्होंने मौके से ही टैंकर ड्राइवर को फोन परके पानी छिड़काव करने के लिए निर्देशित किया तब जाकर ग्रामीण सामग्री लेकर जा रही ट्रकों को जाने दिया।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें