BREAKING

Jaunpur News: मेंहदी का रंग फीका भी न पड़ा, उजड़ गया सुहाग

शादी के मात्र 16 दिन बाद सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

डा. प्रदीप दूबे @ नया सवेरा 

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर अढ़नपुर गांव में बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी के महज 16 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। दुल्हन के हाथों की मेंहदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि पति की मौत ने उसकी मांग का सिंदूर छीन लिया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम आसरे के पुत्र गोविंद अग्रहरि (25 वर्ष) की 28 अप्रैल को धूमधाम से शादी हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियों का माहौल बना हुआ था। बुधवार रात करीब 10:30 बजे गोविंद खुटहन बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सौरइयां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। गोविंद अपने माता-पिता की पांच संतानों में इकलौते बेटे थे।

Jaunpur News: मेंहदी का रंग फीका भी न पड़ा, उजड़ गया सुहाग

बताया गया कि 4 बहनों के बीच वह परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी मां की एक वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। पिता राम आसरे अब पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। गोविंद मुंबई में फल का कारोबार कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ब्यूटी बेसुध हो गई। चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में शादी की शहनाइयों की जगह मातम पसरा हुआ है। रक्षाबंधन पर जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने का इंतजार कर रही थीं, अब वही कलाई हमेशा के लिए सूनी हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें