BREAKING

Jaunpur News: जमीनी विवाद में हुई मारपीट, महिला घायल

डा. प्रदीप दूबे @ नया सवेरा 

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार किशुनपुर गांव निवासी शीला विश्वकर्मा (45) पत्नी फिरतू का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान शीला के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजन घायल महिला को तत्काल स्थानीय सीएचसी ले गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शादी से लौट रहे अधेड़ को बोलेरो ने रौंदा, मौत

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें