BREAKING

Jaunpur News: दुल्हन करती रही इंतजार, बारात नहीं पहुंची द्वार

दूल्हे का किसी अन्य युवती से था प्रेम संबंध, युवती नें ही पुलिस भेजकर दूल्हे को कराया गिरफ्तार

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने उसी क्षेत्र के युवक पर प्रेम संबन्ध बनाकर धोखा देने के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।आरोप के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की शाम  बारात निकलने से पूर्व हिरासत में ले लिया।आरोप की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया। उधर दुल्हन इंतज़ार करती रही लेकिन बारात नहीं पहुंची।जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर परानपुर गांव निवासी अजीत प्रजापति पुत्र ननकू प्रजापति का विवाह जौनपुर के मडियाहूं क्षेत्र के बहरैचा में दुल्हन मनीषा से तय हुआ था। लड़की पक्ष के लोग बारात का इंतजार करते रहे लेकिन दूल्हा किसी अन्य लड़की से संबंध के चलते थाने में बंद था। पुलिस ने शिकायत के बाद दूल्हे को हिरासत में लिया, जिससे शादी रुक गई और गांव छेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।शादी के दिन, लड़की पक्ष ने बरात के स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं। लेकिन रात लगभग 7:30 बजे, मनीषा के दादा को रिश्तेदार द्वारा फोन पर सूचित किया गया कि बरात किसी कारणवश नहीं आ सकेगी। बताया गया कि दूल्हे का किसी अन्य लड़की के साथ संबंध था जो शादी के लिए दूल्हे पर दबाव बना रही थी। इस सूचना के बाद परिवार ने लाइन बाजार में तहरीर देकर शादी रोकने की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे को हिरासत में ले लिया।इस घटना ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया है। दुल्हन के परिवार ने शादी की सभी रस्मों को निभाने के लिए पूरी तैयारी की थी लेकिन अचानक आई इस स्थिति ने उन्हें निराश कर दिया। दूल्हे के खिलाफ की गई शिकायत ने न केवल शादी को प्रभावित किया बल्कि दुल्हन के परिवार की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई।पुलिस ने बताया कि दूल्हे के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उसे थाने लाया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुल्हन के परिवार ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और उन्होंने कहा है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में विवाह के महत्व को दर्शाती हैं जहां एक छोटी सी समस्या भी बड़े संकट का रूप ले सकती है। दुल्हन के परिवार ने इस घटना के बाद  रिश्तेदारों और पुल‍िस से समर्थन मांगा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शराबी पति का आतंक! पत्नी समेत मायकेवालों की पिटाई

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें