BREAKING

Jaunpur News: वृद्ध को बांधकर नदी में फेंकने का आरोप, मचा हड़कंप

गहरे पानी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र नालापार स्थित नावघाट में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि नावघाट निवासी 62 वर्षीय बंगाली निषाद बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग उन्हें अपने साथ ले गए। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

परिवार के लोगों का आरोप है कि वृद्ध के हाथ बांधकर नाव के जरिए उन्हें गहरे पानी में ले जाकर नदी में फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर केराकत पुलिस सक्रिय हुई और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नदी में पहुंची, जहां गहरे पानी से शव बरामद किया गया। शव बाहर निकाले जाने के दौरान दोनों हाथ बंधे होने की बात सामने आई, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

मृतक की पत्नी थाने में तहरीर देकर हत्या की जताई थी आशंका

मृतक की पत्नी हीरामनी ने साहबलाल पुत्र रामसूरत व शंभू पुत्र पतिराज पर पति को अपने साथ ले जाने तथा हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर देकर कहा कि मोहल्ले के कई लोगों ने बंगाली निषाद को दोनों आरोपितों के साथ जाते हुए देखा था। पीड़िता ने आशंका जताई कि उनके पति की हत्या कर दी गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीर जांच कर पति को सकुशल बरामद करने तथा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को उठाई।वहीं पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुल्हन करती रही इंतजार, बारात नहीं पहुंची द्वार

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें