BREAKING

Jaunpur News: पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में हुई तब्दील, जांच में जुटी पुलिस

भाई ने भाई को हंसिया से प्रकार कर किया घायल

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र डेढ़ूवाना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर उसके सगे भाई और भाभी ने हंसिया से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन भी घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विदित हो कि डेढ़ूवाना गांव निवासी राजेश पाल पुत्र सूबेदार पाल 30 वर्ष शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर अपने बड़े भाई राजबहादुर पाल और भाभी अनीता पाल के खिलाफ तहरीर दी। राजेश पाल ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उनकी भाई-भाभी से कहासुनी हो रही थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान भाई और भाभी ने लात-घूसों के साथ-साथ हंसिया से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे राजेश पाल के सिर में गंभीर चोट आई। जब उनकी बहन रज्जू पाल बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो उन्हें भी मारा-पीटा गया,जिससे वह भी घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वृद्ध को बांधकर नदी में फेंकने का आरोप, मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों की मदद से  घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजेश पाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित राजेश पाल की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें