BREAKING

Naya Sabera Impact : मोहल्ला नखास के मोहल्लेवासियों की सुन ली गई व्यथा, ऊपर कर दिए बिजली के तार

Naya Sabera Impact : मोहल्ला नखास के मोहल्लेवासियों की सुन ली गई व्यथा, ऊपर कर दिए बिजली के तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर के मोहल्ला नखास स्थित पूर्व सभासद सत्य नारायण निषाद की गली में बिजली विभाग ने एक्शन लिया है। बिजली के तार जो राहगीरों की सिर से टकरा रहे थे उन्हें अब ऊपर कर दिए गए हैं। नया सबेरा डॉट कॉम ने सोमवार को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसे बिजली विभाग ने गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया। आपको बता दें कि गली के बीचों-बीच विद्युत तार काफी नीचे लटक गए थे, जिससे स्थानीय लोगों के सिर से प्रतिदिन टकराते थे, जिससे ये बिजली के तार राहगीरों के लिए खतरे का कारण बन चुके थे। दोपहिया वाहन चालकों को गली से निकलने में काफी दिक्कत होती थी। 

Naya Sabera Impact : मोहल्ला नखास के मोहल्लेवासियों की सुन ली गई व्यथा, ऊपर कर दिए बिजली के तार
पहले ऐसे था तारों का जंजाल

मोहल्लावासियों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौखिक रूप से शिकायत दी गई थी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। नया सबेरा डॉट कॉम ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को मौके पर भेजकर बिजली के तार को यथासंभव ऊपर करा दिए हैं। मोहल्लेवासियों ने इसके लिए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आम के विवाद में महिला से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें