BREAKING

Jaunpur News: आम के विवाद में महिला से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

चेतन सिंह @नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोठांव गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी सुरजा देवी पत्नी बुधीराम गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आम को लेकर हुए विवाद में विपक्षी गणेश पुत्र गिरजा गौतम तथा उसकी मां ने मिलकर उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडे, हाथ व घूंसे से मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी इससे पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महिला से अश्लील इशारा व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें