Jaunpur News: महिला से अश्लील इशारा व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरगापुर (खोइरी) गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ अभद्रता, मारपीट व धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि वह घर में सो रही थी। इसी दौरान विपक्षी जेठ दीपक पुत्र शिवशंकर ने उसे बाहर बुलाया। बाहर आने पर आरोप है कि वह अशोभनीय व अश्लील इशारे करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 79, 115(2), 352, 351(3) व 324(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वीडियो बनाने का विरोध करने पर महिला से गाली-गलौज, धमकी
| Advt |